फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Songs of freedom echoed in Sonanchal, the tricolor was hoisted with pride

Sonebhadra News: सोनांचल में गूंजे आजादी के तराने, शान से फहराया तिरंगा

Sun, 17 Aug 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Songs of freedom echoed in Sonanchal, the tricolor was hoisted with pride
स्वतंत्रता दिवस पर तियरा स्टेडियम में हुए मुख्य कार्यक्रम में समूह की महिलाओं को राज्य मंत्री स
सोनभद्र। सोनांचल में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों के साथ ही औद्योगिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। शहर से गांव तक आजादी के तराने गूंजते रहे। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को देश भक्ति के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

तियरा स्थित विशिष्ट स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने ध्वजारोहण किया। यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेसिक व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुति दी। इस दौरान राज्य मंत्री, सांसद छोटेलाल खरवार और डीएम बीएन सिंह ने नागरिक सुरक्षा के 19 लोगों को नियुक्ति पत्र, गोताखोरों को प्रशस्ति-पत्र व प्रोत्साहन राशि, प्रगतिशील किसान, बीएलओ, एनआरएलएम समूह की महिलाओं को, शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पहले डीएम बीएन सिंह और सीडीओ जागृति अवस्थी ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान एडीएम वागीश कुमार शुक्ल, एडीएम न्यायिक रमेश चन्द्र, एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव आदि रहे। सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार और नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। संगोष्ठी में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ईओ मुकेश कुमार भी मौजूद थे। इसी तरह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर डीआईओएस जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने ध्वजारोहण किया। ओबरा: नगर में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। अध्यक्ष चांदनी देवी व ईओ मधुसूदन जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इसमें श्रवण कुमार, सुधांशु मिश्रा, राजेश यादव, सौरभ अग्रवाल आदि रहे। ओबरा तहसील पर एसडीएम ओबरा विवेक कुमार सिंह, भाजपा मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, शिक्षा निकेतन इंटर काॅलेज में ओबरा शिक्षा समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह एवं प्रबंधक राकेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। आरएसएस कार्यालय, ओबरा थाना परिसर, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त विद्यालयों, सरकारी भवनों, बैंकों में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल: तहसील मुख्यालय पर एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने, ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल व बीडीओ नितिन कुमार और पंचायत कार्यालय पर एडीओ रामचरन प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। वन रेंज कार्यालय पर रेंजर ज्ञानेश कुमार, सीएचसी परिसर में अधीक्षक डॉ. नरेंद्र सरोज और बीआरसी कार्यालय पर बीईओ अरविंद कुमार पटेल ने तिरंगा ध्वज फहराया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन सूरज श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। आरबी सिंह महाविद्यालय दीवा में प्रबंधक मधुसूदन सिंह, आरपी पीजी कॉलेज धरसड़ा में प्रबंधक जवाहर प्रसाद दुबे, नन्हकूराम पीजी काॅलेज मुडिलाडीह में उप प्रबंधक अमित चौबे, जीआईसी में प्रधानाचार्य अनिल कुमार, सोनांचल इंटर काॅलेज घोरावल में प्रधानाचार्य केपी मौर्या, श्रीरामकेश इंटर कॉलेज पुरना में प्रधानाचार्य प्रबोध कुमार सिंह ध्वजारोहण किया।
ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अनुराग पांडेय, भारतीय इंटर कालेज घोरावल में प्रबंधक करुणाकर पाठक, अवधनारायण तिवारी इंटर कालेज घुवास में प्रबंधक राजेंद्र त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। करमा: ब्लॉक परिसर में बीडीओ गुरुशरन श्रीवास्तव एवं ब्लॉक प्रमुख सीमा देवी ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। इस मौके पर एडीओ आईएसबी अनंत सिंह, एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, राम अधार, रोहित सिंह, विंध्यवासिनी मिश्र मौजूद थे।
केकराही: मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पापी, हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया, जेएसपी महाविद्यालय कसया के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल कर अपने विद्यालय पर पहुंचे ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत इलाही में सीएससी के प्रबंधक आशीष पांडेय एवं अभय कुमार ने ध्वजारोहण किया। कोन: ब्लाॅक कार्यालय में पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी व ब्लाॅक प्रमुख रुबी मिश्रा, बीआरसी पर बीईओ विश्वजीत कुमार, राजवंशी देवी इंटर कालेज, गैवंती देवी इंटर कालेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज, सुग्रीव साहू महाविद्यालय, विशाल इंग्लिश स्कूल समेत सभी परिषदीय विद्यालयों में सुबह बच्चों के साथ तिंरगा झंडा लेकर प्रभातफेरी निकाली गई। चुर्क: जय ज्योति इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि वरिष्ठ महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधीर मिश्रा ने एवं कंपोजिट विद्यालय रौप में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव ने ध्वजारोहण किया।
रंगारंग प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं ने मन मोहा : सोनभद्र। जिले के शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को शान से तिरंगा फहराया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
संत कीनाराम पीजी कॉलेज, महिला कॉलेज और संत कीनाराम सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल परिसर में प्राचार्य डॉ़ गोपाल सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर अंकित सिंह, शीतला सिंह, धर्मराज सिंह आदि रहे। श्री एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल पसही कला एवं रॉबर्ट्सगंज में प्रबंध निदेशक डाॅ.अनिल कुमार पाांडेय, प्रबंधक अजेय पांडेय, प्रधानाचार्य राहुल कुमार ओझा, नगर शाखा के प्रधानाचार्य जीएन गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। साईंनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग साइंसेज हिंदुआरी में संदीप मौर्या, धीरज पाठक एवं सूर्यदेव पांडेय ने ध्वजारोहण किया। इसके पहले क्षेत्र में छात्र-छात्राओं की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाला गया। रॉबर्ट्सगंज के बिजौली स्थित दिल्ली पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। एमडी संतोष वर्मा ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संचालन डॉ. सर्वेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर एकता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना। शहीद अमर सपूतों की कुर्बानी को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed