Sonebhadra: पत्नी से मिलने जा रहे युवा श्रमिक की बोलेरो की चपेट में आने से हुई मौत, मासूम बेटा घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:06 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के महुवरिया थाना क्षेत्र के चितावल गांव निवासी बलवंत प्रसाद केवट(33) पुत्र कन्हैयालाल केवट को एंबुलेंस द्वारा मंगलवार देर रात घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी गुलाबी देवी ने बताया कि करीब 10 दिन से वह गांव के ही कुछ मजदूरों और रिश्तेदारों के साथ धान की कटाई का काम करने कर्मा के पास खैरपुर गांव गई थी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद