फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra lawyers claim the victim had become pregnant during the misdeed incident.

Sonebhadra: दुष्कर्म पीड़िता की है आठ साल की बेटी, वकील का दावा-दुष्कर्म की घटना में नाबालिग हो गई थी गर्भवती

Fri, 15 Dec 2023 05:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 15 Dec 2023 05:28 PM IST
सार

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता विकाश शाक्य ने बताया कि नौ साल पूर्व हुए दुष्कर्म की घटना में पीड़िता गर्भवती हो गई थी, उसी गर्भ से बेटी हुई है।

विज्ञापन
Sonebhadra lawyers claim the victim had become pregnant during the misdeed incident.
Sonebhadra - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा विधायक राम दुलार गोंड को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 25 साल की सजा और 10 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

दुद्धी से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता को आठ साल की बेटी है।
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता विकाश शाक्य ने बताया कि नौ साल पूर्व हुए दुष्कर्म की घटना में पीड़िता गर्भवती हो गई थी, उसी गर्भ से बेटी हुई है। विधायक काे दोष सिद्ध करार दिए जाने पर पीड़िता ने खुशी जाहिर की। बताया कि नौ साल की लंबी लड़ाई के बाद उन्हे न्याय मिला है।
विज्ञापन


नाबालिग को एक साल तक धमकी देने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दुद्धी सीट से भाजपा विधायक रामदुलार को 25 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 10 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने आदेश दिया है कि जुर्माने की धनराशि पीड़िता को दी जाएगी। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सोनभद्र की एमपी-एमएलए कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। नवंबर 2014 में म्योरपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था और आठ सालों की लंबी सुनवाई के बाद फैसला आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed