फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Weather Relief from melting due to rising mercury

Sonbhadra Weather: पारा बढ़ने से गलन से मिली राहत

Tue, 19 Jan 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra Weather Relief from melting due to rising mercury
सोनभद्र। जिले में करीब एक सप्ताह से तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह समय से धूप निकलने एवं तापमान बढ़ने से लोगों ने गलन से राहत महसूस की। सर्द हवा चली, लेकिन तेज धूप निकलने से गलन कम रही।
विज्ञापन

चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और शाम को पांच बजे अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। सोमवार की तुलना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री और अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज की गई। तापमान बढ़ने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। राबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में मंगलवार को धर्मशाला चौक, रैन बसेरा, बढ़ौली चौक, सीएमओ कार्यालय के पास, जिला अस्पताल परिसर, चंडी तिराहा, मेन चौक, गुरुद्वारा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, रामलीला मैदान गेट के सामने सहित 45 स्थानों पर अलाव जलाया गया। वहीं कृषि मौसम वैज्ञानिक विनीत यादव ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार आगामी पांच दिनों मे आंशिक रूप से बादल रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना नही हैं। हवा की दिशा उत्तरी/पश्चिमी रहने के साथ गति 6.0 से 9.0 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। इस बीच न्यूनतम तापमान 4.0 से 7.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.0 से 23.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इससे ठंड से मामूली राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed