फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: uncontrolled bridesmaids Pickup overturned, three including mother and son died

सोनभद्र ः बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, मां-बेटा समेत तीन की मौत

Thu, 12 May 2022 06:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 May 2022 06:40 PM IST
सार

कुंवारी मकरा के पाटी गांव से पिकअप सवार लोग धुर्वाह गांव में बरात में जा रहे थे । हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
 

विज्ञापन
Sonbhadra: uncontrolled bridesmaids Pickup overturned, three including mother and son died
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अनपरा के खजुरा गांव में बुधवार की देर रात बरातियों को लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार मां-बेटा समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। उधर घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन


बुधवार को कुंवारी मकरा के पाटी गांव से पिकअप सवार लोग धुर्वाह गांव में बरात में जा रहे थे। रास्ते में खजुरा गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गिरजा शंकर खरवार पुत्र शिवलाल खरवार (50), उसकी मां प्रभावतिया पत्नी शिवलाल खरवार निवासी खजुरा (70) और रमेश खरवार पुत्र उदय राज खरवार निवासी मोहलाइन सोत (16) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य चार घायलों को डीबुलगंज स्थित अस्पताल भिजवाया। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।


घायल सीता देवी पति मान प्रसाद (45) निवासी खजूरा और पिकअप चालक लाल बहादुर पुत्र रामचरित्र (26) निवासी मोहलाइनसोत को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष श्रीकांत राय ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
कुंवारी मकरा के पाटी गांव से पिकअप सवार लोग धुर्वाह गांव में बरात में जा रहे थे । हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed