{"_id":"627d0737655a4e6fb052a614","slug":"sonbhadra-uncontrolled-bridesmaids-pickup-overturned-three-including-mother-and-son-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र ः बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, मां-बेटा समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र ः बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, मां-बेटा समेत तीन की मौत
Thu, 12 May 2022 06:40 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 12 May 2022 06:40 PM IST
सार
कुंवारी मकरा के पाटी गांव से पिकअप सवार लोग धुर्वाह गांव में बरात में जा रहे थे । हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अनपरा के खजुरा गांव में बुधवार की देर रात बरातियों को लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार मां-बेटा समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। उधर घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
बुधवार को कुंवारी मकरा के पाटी गांव से पिकअप सवार लोग धुर्वाह गांव में बरात में जा रहे थे। रास्ते में खजुरा गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गिरजा शंकर खरवार पुत्र शिवलाल खरवार (50), उसकी मां प्रभावतिया पत्नी शिवलाल खरवार निवासी खजुरा (70) और रमेश खरवार पुत्र उदय राज खरवार निवासी मोहलाइन सोत (16) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य चार घायलों को डीबुलगंज स्थित अस्पताल भिजवाया। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
घायल सीता देवी पति मान प्रसाद (45) निवासी खजूरा और पिकअप चालक लाल बहादुर पुत्र रामचरित्र (26) निवासी मोहलाइनसोत को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष श्रीकांत राय ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।