Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra police arrested four smugglers with 127 kg ganja in luxury car

UP Crime: लग्जरी कार का नंबर प्लेट बदल करते थे गांजा तस्करी, हर खेप के मिलते थे 20 हजार; चार तस्कर गिरफ्तार

Mon, 07 Jul 2025 04:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 07 Jul 2025 04:42 PM IST
सार

Sonbhadra News: बभनी और म्योरपुर थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में सफलता पाई है। दोनों टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Sonbhadra police arrested four smugglers with 127 kg ganja in luxury car
तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान सोमवार को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। बभनी व म्योरपुर थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से चार अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को दबोच लिया। तस्करों के कब्जे से दो गाड़ियां, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल और 127 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख 54 हजार रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए सभी आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर प्रयागराज के झूंसी में सप्लाई करते थे। 

विज्ञापन


घेराबंदी कर तस्करों को पुलिस ने दबोचा
बभनी थाना प्रभारी कमलेश कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार की रात नधिरा तिराहे पर घेराबंदी कर एक औरा कार को रोका। प्रयागराज नंबर की कार की तलाशी में 63 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के सराय आलम निवासी अविनाश कुमार यादव और न्यू झूंसी निवासी रवि कुमार मौर्या के रूप में हुई। 
विज्ञापन


इन बदमाशों पर भी पुलिस ने कसा शिकंजा
उधर, बभनी पुलिस से मिली सूचना पर म्योरपुर थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने अपनी टीम के साथ बघमंदवा जंगल में घेराबंदी कर एक इनोवा कार को पकड़ा। इसमें छिपाकर ले जाया जा रहा 64 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं। तस्करों की पहचान झूंसी के विकास कॉलोनी निवासी शक्ति कुमार गोस्वामी और गुड्डू लॉज झूंसी निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; संतान की चाह में गई जान: झाड़-फूंक करने वाले ने महिला को पीटा... गंदा पानी पिलाया; मौत से ग्रामीणों में आक्रोश

Trending Videos

पुलिस की पूछताछ में सामने आई ये बात

पूछताछ में चारों आरोपियों ने बताया कि वे सभी ओडिशा के फुलवानी क्षेत्र से गांजा लाकर झूंसी, प्रयागराज निवासी ऋतिक पांडेय को पहुंचाते हैं। इस काम के लिए उन्हें प्रति चक्कर 20000 रुपये मिलते हैं। तस्करों ने खुलासा किया कि वह गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलकर यात्रा करते थे ताकि पुलिस की पकड़ में न आएं। 

पुलिस ने इस मामले में झूंसी के ऋतिक पांडेय के विरुद्ध भी केस दर्ज किया है। वह मूल रूप से प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के गधियावा का निवासी है। इसके अलावा ओडिशा के फुलवानी निवासी जड्डू पतारा को भी आरोपी बनाया गया है। एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि यह दोनों मामले एक ही नेटवर्क से जुड़े हैं। जल्द ही मुख्य सरगनाओं की गिरफ्तारी की जाएगी। जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed