फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   woman died under suspicious circumstances in azamgarh

संतान की चाह में गई जान: झाड़-फूंक करने वाले ने महिला को पीटा... गंदा पानी पिलाया; मौत से ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 07 Jul 2025 08:55 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Jul 2025 08:55 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक महिला की अंधविश्वास के चक्कर में जान चली गई। झाड़-फूंक करने वाले ने महिला को संतान प्राप्ति का सांझा दिया था। आरोपी खुद महिला को तबीयत खराब होने पर अस्पताल लेकर गया था। 

विज्ञापन
woman died under suspicious circumstances in azamgarh
महिला की मौत से गांव में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंधरापुर थाना क्षेत्र के पहलवानपुर गांव में झाड़-फूंक के चक्कर में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने तांत्रिक के घर के सामने बने मंदिर पर शव को रखकर हंगामा किया। महिला की मौत के बाद तांत्रिक सोखा कंधरापुर थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन लोग सोखा और उसके साथियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सुबह किसी तरह पुलिस ने परिजनों को समझ़ा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


तहबरपुर थाना क्षेत्र के नैपुरा निवासिनी अनुराधा (35) पत्नी रंजीत यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाई ने बताया कि सुधीर यादव महिला एक महीने से अपने मायके कंधरापुर थाना क्षेत्र के पहलवानपुर गांव में पिता बलिराम यादव के घर रह रही थी। 2014 में उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन




इन 11 वर्षों में जब उसे कोई संतान नहीं हुई तो परिजनों ने तंत्र मंत्र का सहारा लेने की सोची। तब अनुराधा के मायके के ही एक कथित तांत्रिक चंदू ने 22 हजार रुपये लेकर महिला को संतान होने की गारंटी दी थी। रविवार की रात उसने झाड़फूंक के नाम पर महिला को न सिर्फ पीटा बल्कि गला दबाया और नाबदान का गंदा पानी भी पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे ऑटो से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तांत्रिक उसे ऑटो से लेकर घर पहुंचा और परिजनों से कहा कि अभी यह बेहोश है थोड़ी देर में होश आ जाएगी तब घर ले जाना। इसके बाद वह ऑटो से कंधरापुर थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed