फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra news

बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की दस क्रशर प्लांट सील

Fri, 04 Oct 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra news
सोनभद्र। बृहस्पतिवार को डीएम एस राजलिंगम के निर्देश पर राजस्व, प्रदूषण और खान विभाग की संयुक्त टीम ने बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के दस क्रशर प्लांटों को सील कर दिया। ये सभी प्लांट मानकों को दरकिनार कर संचालित हो रहे थे। उधर कई क्रशर प्लांट बंद कर संचालक फरार हो गए।
विज्ञापन

डॉ. एसके शुक्ला सहायक वैज्ञानिक अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सदर तहसील की नायब तहसीलदार तनुजा निगम, खान विभाग के सर्वेयर योगेश शुक्ला, अनिल सिंह उप वन क्षेत्राधिकारी ने बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के बिल्ली और बर्दिया में में क्रशर प्लांटों की जांच कर कार्रवाई की। सहायक वैज्ञानिक अधिकारी ने बताया कि मानकों को पूरा किए बगैर संचालित हो रहे सुरेंद्र नाथ मिश्रा स्टोन, सीएच इंफ्राक्ट्रचर, गायत्री स्टोन वर्क्स यूनिट द्वितीय, विंध्यवासिनी स्टोन प्रोक्डट्स, बजरंग स्टोन, सिंह स्टोन क्रसिंग कंपनी, देवी स्टोन प्रोडक्टस, मेसर्स कांस्टेक्सन वर्क्स, शिव शक्ति स्टोन, आरके स्टोन वर्क्स को सील कर दिया गया है। बता दें कि डीएम ने जिले स्तर पर सदर एसडीएम/तहसीलदार, एसडीओ वन प्रभाग राबर्ट्सगंज/चोपन, खनन निरीक्षक जेके दत्ता, डॉ. एसके शुक्ला सहायक वैज्ञानिक अधिकारी/ शिव बहाल अवर अभियंता यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में नियमों को दरकिनार कर संचालित हो रहे क्रशर प्लांटों को सील करने के लिए टीमें गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed