{"_id":"5fcbd02e8ebc3ecfcf5cb292","slug":"sonbhadra-meeting-with-farmers-instructions-to-take-precaution-to-avoid-the-heat-of-movement-sonbhadra-news-vns5618981136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः आंदोलन की आंच से बचने के लिए किसानों संग बैठक, एहतियात बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः आंदोलन की आंच से बचने के लिए किसानों संग बैठक, एहतियात बरतने के निर्देश
विज्ञापन
सोनभद्र। दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन की आग जिले में भी न पहुंच जाए, इसको लेकर प्रशासन ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। आठ दिसंबर को भारत बंद का प्रभाव जिले में न पड़े, इसके लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और मातहतों को समाधान का निर्देश दिया। उधर, डीएम एस. राजलिंगम ने उपजिलाधिकारियों को भी किसान संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क बनाए रखने और उनसे संवाद करते रहने का निर्देश दिया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की तरफ से भी सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से भी आठ दिसंबर को भारत बंद के आह्वान को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम, एसपी को दिए निर्देश में कहा गया है कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की दिक्कत न आने पाए। 72 घंटे के अंदर उनकी धान खरीद का भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद कर आठ दिसंबर को प्रस्तावित बंद के संबंध में बातचीत करने को भी कहा गया है। उधर, निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन की तरफ से भी सक्रियता बढ़ा दी गई है। धान क्रय केंद्रों की स्थिति पर नजर रखने के साथ ही किसान नेताओं के साथ संवाद बैठक का दौर शुरू कर दिया गया है। उधर, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि किसान नेताओं के साथ उनकी कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। किसान नेताओं को समस्याओं से अवगत कराने को कहा गया है। जहां कहीं कोई समस्या आ रही है, तत्काल उसके समाधान के निर्देश दिए जा रहे हैं। सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के धान क्रय केंद्रों पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को कहीं कोई समस्या तो नहीं आ रही, इसके लिए किसान नेताओं से संवाद बनाए रखने को कहा गया है।