फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Mandal tops in vaccination of teenagers

किशोरों के टीकाकरण में सोनभद्र मंडल में अव्वल

Wed, 05 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra Mandal tops in vaccination of teenagers
जीआईसी दुद्धी में वैक्सीन लगवाते छात्र। - फोटो : SONBHADRA
देश के अति पिछड़े जिले का स्वास्थ्य महकमा किशोरों के टीकाकरण कार्यक्रम में अन्य जिलों से काफी आगे है। दो दिनों के अभियान के बाद सोनभद्र पूरे मंडल में शीर्ष स्थान पर है। प्रदेश स्तर पर इसे पांचवीं रैंक मिली है। राज्य स्तर पर मिर्जापुर 53वें और भदोही 64वें रैंक पर है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात शासन से जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार जिले में किशोरों के टीकाकरण की रफ्तार को देखते हुए मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया। गाइडलाइन से पूर्व ही तैयारियों को पूरा कर चुके जिले के स्वास्थ्य महकमे ने प्रदेश में टॉप फाइव में रहकर जिले का मान बढ़ाया है। जिले में किशोरों के टीकाकरण की गाइडलाइन देर से आई लेकिन विभाग ने खुद को पहले से ही मुस्तैद कर रखा था। इसका असर अच्छे प्रदर्शन के रूप में दिखा है। मंगलवार को दूसरे दिन हुए किशोरों के टीकाकरण में जिले को 10 हजार का लक्ष्य दिया गया था जबकि इसके सापेक्ष विभाग ने 11 हजार 845 किशोरों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही दो दिन में विभाग ने जिले में 9.10 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण पांचवां स्थान हासिल किया। प्रदेश में 1.22 प्रतिशत का आंकड़ा दर्ज रहा। वहीं मंडल के ही मिर्जापुर 1.13 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण कर 53वें और भदोही 0.79 प्रतिशत टीकाकरण के साथ 64वें रैंक पर रहा। किशोरों के टीकाकरण में जिले में लगातार रफ्तार पकड़ते दिख रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के लोगों, विद्यालय के अध्यापकों और जागरूक छात्र-छात्राओं की भी अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन

जिले का प्रदेश स्तर पर पांचवें स्थान पर रहना एक बड़ी उपलब्धि है। विभाग व संबंधित जनों की जागरुकता और समय से कार्यों के पूर्ण हो जाने से आज जिले ने यह मुकाम हासिल किया है। - डॉ. नेम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed