फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Do farming in a scientific way, do not burn crop residues, tips given by agricultural experts

सोनभद्रः वैज्ञानिक तरीके से करें खेती, न जलाएं फसल अवशेष, कृषि विशेषज्ञयों ने दिए टिप्स

Thu, 02 Sep 2021 09:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Do farming in a scientific way, do not burn crop residues, tips given by agricultural experts
कृषि मंत्रालय की तरफ से प्रसारित वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ कार्यक्रम का प्रसारण सोनभद्र के एनआईसी सहित सभी ब्लॉकों में किया गया। कार्यक्रम से जुड़कर किसानों ने खरीफ के साथ रबी खेती और फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने जोर देकर कहा कि किसान वैज्ञानिक तरीके से फसल उगाएं और फसल अवशेष को न जलाएं। इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। कृषि उपनिदेशक डीके गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कृषि मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग से किसानों से जुड़ें। किसानों से पराली प्रबंधन, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, दलहन, तिलहन एवं सब्जी उत्पादन, पशुपालन जैविक खेती, एफपीओ एवं कृषि अनुषांगी विभागों की सुविधाओं पर चर्चा की। कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग किसानों को दिखाया गया।
विज्ञापन

एनआईसी में उपस्थित 22 किसान ने रबी खेती करने के तरीके और पराली प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही सभी ब्लॉकों में राजकीय कृषि बीज भंडार, कृषि रक्षा इकाई, समस्त निजी बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय केंद्रों पर कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग करीब 20 हजार से अधिक किसानों ने देखा। बताया गया कि किसान फसल के अवशेष न जलाएं, इससे भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है। फसलों के अवशेष का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करके खेती करनी चाहिए। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर मिश्रा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed