फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonanchal, Sunrise and Champion won

Sonebhadra News: सोनांचल, सनराइज और चैंपियन को मिली जीत

Mon, 05 Jun 2023 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sonanchal, Sunrise and Champion won
सोनभद्र। घुवास कॉलोनी स्थित एवरग्रीन क्रिकेट क्लब के मैदान पर चल रहे रात्रिकालीन टी-10 महादेव कप में तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। इसमें सोनांचल, सनराइज और चैंपियन की टीम ने जीत हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

ओपीपी पैरामेडिकल कॉलेज के डॉयरेक्टर विशाल पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ.आरके द्विवेदी और वार्ड सभासद ओम प्रकाश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। पहला मुकाबला सोनांचल स्पोर्टिंग क्लब और अ.क्छोर स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सोनांचल स्पोर्टिंग क्लब के दीपक के शानदार 29 रनों की बदौलत निर्धारित 10 ओवरों में 2 विकेट खोकर 75 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अ.क्छोर स्पोर्टिंग क्लब निर्धारित 10 ओवरों में 55 रन ही बना सकी। सोनांचल स्पोर्टिंग क्लब के दीपक को हरफनमौला प्रदर्शन 29 रन व एक विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे मैच में सनराइज क्लब ने ओम स्टार क्लब को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओम स्टार की टीम महज 33 रन ही बना सकी। वहीं सनराइज की टीम ने 6 ओवरों में ही 34 रन बनाकर तीन विकेट से मुकाबला जीत लिया। सनराइज क्लब के गेंदबाज सौरभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आखिरी मैच चैंपियन और चुर्क के बीच खेला गया। इसमें चैंपियन के कप्तान अमन जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चुर्क की टीम ने सधी शुरुआत करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 61 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। वहीं चैंपियन की टीम ने सुनील 28 रनों की मदद से एक विकेट खोकर ही आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस दौरान शाहिद, अनुपम, संतोष सोनी, वाहिद मैदानी एम्पायर और हरीश व धर्मेश (छोटू) मोबाइल अंपायर रहे। सत्यम पांडेय ने स्कोरिंग और कौस्तुभ मिश्रा व ओम सोनी ने कमेंट्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed