फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Some people from Uttar Pradesh are living outside the state; their names should also be added to the voter list.

Sonebhadra News: उत्तर प्रदेश के कुछ लोग बाहर रह रहे, उनके नाम भी मतदाता सूची में जुड़वाएं

Sun, 11 Jan 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Some people from Uttar Pradesh are living outside the state; their names should also be added to the voter list.
चंदौली के सांसद ने मंडलायुक्त से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को मंडलायुक्त एस राजलिंगम से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा। सांसद ने कहा कि निर्वाचक नामावली के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में फॉर्म-6 से संभावित अनियमित और दोहरी प्रविष्टियों, विशेषकर स्थायी रूप से अन्य राज्यों में प्रवास कर चुके व्यक्तियों की ओर से दोबारा उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को कहा। उन्होंने सीमावर्ती जनपदों में इस पर कड़ी निगरानी, क्रॉस वेरिफिकेशन और स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करने को कहा। चंदौली की चंद्रप्रभा और गरई (पहाड़ी) नदियों में बढ़ते सिल्ट जमाव के कारण हो रहे जलभराव और कृषि भूमि क्षति और किसानों को हो रहे भारी आर्थिक नुकसान के बारे में बताया। इन नदियों की डी-सिल्टिंग/खुदाई की मांग की। धान क्रय केंद्रों की अवधि बढ़ाए जाने और साधन सहकारी समितियों पर इफको की ओर से निर्मित उर्वरकों की निर्बाध और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा। ताकि किसानों को बिचौलियों के शोषण से बचाया जा सके और आगामी फसलों की तैयारी समय से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article