फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A lively performance to the song "Kaise Khele Jaibu Sawan Mein Kajariya Badariya Ghir Aayi Sajni...

Sonebhadra News: कैसे खेले जइबू सावन में कजरिया बदरिया घिर आई सजनी... पर धमाल

Sun, 20 Sep 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A lively performance to the song "Kaise Khele Jaibu Sawan Mein Kajariya Badariya Ghir Aayi Sajni...
अनपरा के अवधूत भगवान राम महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव मे प्रस्तुती देती छात्राएं। स्रोत संस्थान
अनपरा। नगर के औड़ी मोड़ स्थित अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय का 36वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। देर शाम तक चले कार्यक्रम का शुभारंभ अवधूत भगवान राम, सिंह शावक राम, बाबा गौतम राम एवं अघोराचार्य सिद्धार्थ गौतम राम जी के तैल चित्र पर अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लोकगीत के साथ विभिन्न प्रांतों के मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं के छठ गीत पहिले-पहिले हम कइनी छठी मैया व्रत तोहार ने समा बांध दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध लोकगायिका उर्मिला श्रीवास्तव ने कहा कि इस महाविद्यालय में पूरे देश की झांकी दिखाई देती है। उन्होंने कजरी गीत पिया मेहंदी मंगा दे मोती झील से, जाए के साइकिल से ना.. और कैसे खेले जइबू सावन में कजरिया, बदरिया घिर आई सजनी... सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था सचिव विजेंद्र सिंह ने महाविद्यालय की स्थापना दिवस एवं बाबा के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह ने कहा कि सिंह शावक राम, बाबा गौतम राम एवं वर्तमान पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम जी के सपनों को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

यह महाविद्यालय अब विश्वविद्यालय बनने की ओर अग्रसर है। महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज्योति स्तंभ का विमोचन अतिथियों ने किया। अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष उपाध्याय की दो पुस्तकों का भी विमोचन हुआ। अध्यक्षता अघोराचार्य सिद्धार्थ गौतम राम जी, पीठाधीश्वर क्रीं कुंड, वाराणसी एवं अध्यक्ष, अघोर सेवा मंडल, दिलदारनगर, गाजीपुर के प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने की। संचालन असिस्टेंट प्रो. तनुश्री एवं भावना पांडेय ने किया, जबकि प्रथम सत्र की सभा का संचालन साधना एवं संध्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed