फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Slogans of patriotism echoed during the Tiranga Yatra

Sonebhadra News: तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे

Tue, 11 Aug 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Slogans of patriotism echoed during the Tiranga Yatra
म्योरपुर में ब्लॉक परिसर से निकली तिरंगा यात्रा में शामिल लोग
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड परिसर से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली यात्रा ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। खंड विकास अधिकारी रामविशाल चौरसिया ने तिरंगा यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। चौरसिया ने लोगों से राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा जिला मंत्री शारदा खरवार ने कहा कि देश के वीरों के बलिदान के कारण ही आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने की बात कही। खरवार ने भारत को विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर बताया। उन्होंने देश की एकता व अखंडता को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी बताया। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह ने किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुनील प्रजापति समेत कई अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed