फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six policemen of the police station including Kon SO were removed

Sonebhadra News: कोन एसओ समेत थाने के छह पुलिसकर्मी हटाए गए

Sun, 22 Jan 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Six policemen of the police station including Kon SO were removed
कोन। थाना कोन पर तैनात एसओ समेत छह पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन में भेजा दिया गया है । पुलिस में अधिकारी इसे रूटीन की कार्रवाई बता रहे हैं। लेकिन इस बदलाव को पिछले दिनों रामगढ़ गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी की ओर से शनिवार की देर रात जारी आदेश के अनुसार कोन थाना प्रभारी रमेश यादव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, योगेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार यादव, रमेशचंद यादव व हेड मोहर्रीर ओमप्रकाश यादव को तत्काल लाइन में आमद कराने को कहा गया है। सभी ने सुबह तक लाइन में आमद भी करा ली।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पूर्व इसी थाना क्षेत्र के रामगढ़ ग्राम पंचायत में लगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए। मौके पर एएसपी कालू सिंह, एसडीएम ओबरा राजेश सिंह, सीओ शंकर प्रसाद ने फोर्स के साथ पहुंचकर लोगों को शांत कराया। अगले दिन नई प्रतिमा स्थापित कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके 48 घंटे के भीतर ही थानाध्यक्ष समेत छह पुलिस कर्मियों को लाइन में बुलाने को इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस बाबत सीओ ओबरा शंकर प्रसाद का कहना था कि रूटीन तबादला के तहत ऐसा हुआ है। शीघ्र ही थाने पर नई तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed