फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six percent of Sonanchal's children are left out of regular vaccination

Sonebhadra News: नियमित टीकाकरण से छूटे सोनांचल के छह फीसदी बच्चे

Sun, 18 May 2025 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Six percent of Sonanchal's children are left out of regular vaccination
सोनभद्र। जिले में बच्चों के टीकाकरण की निगरानी में लापरवाही बरती जा रही है। इससे जिले के करीब छह फीसदी बच्चे नियमित टीकाकरण से छूट गए हैं। ऐेसे में इन बच्चों के बीमारी की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

बच्चों का निशुल्क टीकाकरण किया जाता है। इससे उनको डिप्थीरिया, टेटनस, काली खांसी, टीबी व खसरा, गलसुआ, रूबैला, निमोनिया, रोटावायरस, चिकनपॉक्स आदि गंभीर बीमारियों का सुरक्षा कवच मिल जाता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से बच्चों के टीकाकरण में लापरवाही उजागर हो रही है। वर्ष 2024-25 में टीकाकरण का ग्राफ 94 फीसदी तक रहा। हालांकि आकड़ों पर गौर करें तो इस सत्र में शून्य से एक वर्ष तक के काफी बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए। आंकड़ों के मुताबिक लक्ष्य 58924 के मुकाबले बीसीजी के टीकाकरण वाले बच्चों की संख्या 93.4 फिसदी यानी 54822 रही। जबकि ओपीवी-1 से लाभान्वित बच्चों की संख्या 54039 यानी 91.71 फीसदी है। पेन्टावेलेन्ट-1 से 91.71 से लाभान्वित बच्चों की संख्या 54037 है। ओपीवी-3 से लाभान्वित बच्चों की संख्या 50145 यानी 85.10 फीसदी है। पेन्टावेलेन्ट-3 से 85.17 से फीसदी बच्चे लाभान्वित हैं। एमआर-1 से लाभान्वित बच्चों की संख्या 55749 यानी 94.61 फीसदी है। एक से दो साल के बच्चों को लगने वाले एमआर द्वितीय डोज के आकड़े भी कुछ इसी तरह के हैं। 91.11 यानी 50800 बच्चों को ही टीका लगाया गया है। जबकि डीपीटी प्रथम बूस्टर 50515 बच्चों को लगा है। यह लक्ष्य का 90.60 फीसदी है। डीपीटी द्वितीय बूस्टर 41260 बच्चों को लगा है। यह लक्ष्य का 82.76 फीसदी है। इस तरह से नियमित टीकाकरण से अलग-अलग वर्ग में हजारों बच्चे कई टीकों की डोज से छूट गए हैं। ऐसे में कई बच्चों में संबंधित बीमारियां के होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

----
वर्जन:
टीकाकरण को लेकर लगातार अभियान चलाया जाता है। शत-प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों को भी इसके प्रति जागरूक किया जाता है। - डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed