फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six children of prisoners got the benefit of Vatsalya Scheme

Sonebhadra News: बंदियों के छह बच्चों को मिला वात्सल्य योजना का लाभ

Fri, 15 Mar 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Six children of prisoners got the benefit of Vatsalya Scheme
सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा में विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से महिला सशक्तीकरण पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। वात्सल्य मिशन के तहत छह बच्चों को लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकार एवं सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। बंदियों के पुनर्वास एवं सुधार की दिशा में कारागार प्रशासन ने एक नई उपलब्धि भी हासिल की है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल की तरफ से जेलों में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत बंदियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

सोनभद्र ऐसी पहली जेल बनी जहां वर्तमान में निरुद्ध बंदियों के छह बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। मिशन वात्सल्य के अंतर्गत आने वाले बाल सेवा योजना में अगर किसी बच्चे की मां या पिता फिर दोनों जेल में निरुद्ध है और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो ऐसे बच्चे इस योजना के अंतर्गत चार हजार रुपये प्रति माह के लिए पात्र होंगे। इस योजना से जिला कारागार में रह रहे छह बच्चों को लाभान्वित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश अमित वीर सिंह, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परितोष श्रेष्ठ, सीजेएम अंचल प्रताप सिंह, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed