फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SIM is available on 4G and 5G and internet service is available on 3G.

Sonebhadra News: सिम 4जी व 5जी का और इंटरनेट सेवा मिल रही 3जी का

Thu, 29 Aug 2024 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
SIM is available on 4G and 5G and internet service is available on 3G.
सोनभद्र। भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का 4जी एवं 5जी सिम लेने वाले उपभोक्ताओं को 3जी स्पीड की ही इंटरनेट सेवा मिल पा रही है। 4जी इंटरनेट सेवा सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को मिल रही है, जहां टॉवर लगे हैं। अभी अधिकांश स्थानों पर टॉवर नहीं लगने से उपभोक्ता बेहतर इंटरनेट सेवा से वंचित हैं। ऐसे में फोटो तथा वीडियो डाउनलोड करने में समय लग रहा है। निजी दूरसंचार कंपनियों से बीएसएनएल में सिम पोर्ट कराए ऐसे उपभोक्ता खासकर परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को हो रही है।
विज्ञापन

पिछले माह निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियाें की तरफ से मोबाइल रिचार्ज प्लान में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई। रिचार्ज प्लान में बढ़ने से जेब ढीली होते देख अधिकांश उपभोक्ताओं ने अपना सिम पोर्ट बीएसएनएल में करा लिया है। नया सिम लेने वालों से पोर्ट कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। 5000 ऐसे लोग बीएसएनएल के उपभोक्ता बने हैं, जो पहले निजी कंपनियों का सिम प्रयोग कर रहे थे। ऐसे उपभोक्ता अब नेटवर्क की समस्या से परेशान है। रॉबर्ट्सगंज नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में 4जी तथा 5जी सिम लेने वाले उपभोक्ताओं को 3जी स्पीड की इंटरनेट सेवा मिल रही है। वीडियो एवं फोटो डाउनलोड करने में समय लग रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बता दें कि सोनभद्र जनपद में 112 और मिर्जापुर जनपद में 46 स्थानों पर बीएसएनएल का 4जी टॉवर लगने हैं। अधिकांश स्थानों पर अब तक टॉवर लगाने का काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर मिल रही 4जी इंटरनेट सेवा
रॉबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक पर बीएसएनएल का 4जी टॉवर लग गया है। इसके अलावा सलखन क्षेत्र में बेलछ, मारकुंडी, पड़रक्ष, चौरा गांव समेत अन्य स्थानों पर 4जी टॉवर लगे हैं। इन इलाकों में बीएसएनएल का बेहतर इंटरनेट सेवा भी उपभोक्ताओं को मिल रही है। बता दें कि मिर्जापुर और सोनभद्र में बीएसएनएल के 68 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बीएसएनएल के 4जी टॉवर लगाए जा रहे हैं। जिन इलाकों में नेटवर्क की समस्या है, प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले वहां टॉवर लग रहे हैं। इसके बाद इंटरनेट से संबंधित समस्या दूर हो जाएगी। - धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ-बीएसएनएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed