फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shri Krishna Janmashtami is a festival of liberation from fear

भय, अहंकार और अज्ञान से मुक्ति का पर्व है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : बीके सुमन

Sat, 05 Sep 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami is a festival of liberation from fear
रॉबर्ट्सगंज ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण के रूप म
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की तिथि का स्मरण नहीं, बल्कि आंतरिक पांच महाविकारों और अज्ञानता की जंजीरों से मुक्त होकर दिव्य चेतना को जागृत करने का पर्व है। यह बातें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के विकासनगर स्थित सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका बीके सुमन दीदी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान राधा-कृष्ण के रुप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन जब भय, अहंकार, सत्ता और सामाजिक दबाव से घिर जाता है, तब उसके भीतर दिव्य चेतना के जन्म की संभावना पैदा होती है। श्रीकृष्ण का जीवन हमें हर परिस्थिति में समभाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। यही जन्माष्टमी का आध्यात्मिक संदेश है। बीके सुमन दीदी ने कहा कि वर्तमान जीवन और समाज की परिस्थितियां सकारात्मक मनोवृत्ति के निर्माण के लिए प्रेरणा का माध्यम बन सकती हैं। बीके दीपशिखा बहन ने भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को इसके वास्तविक उद्देश्य से अवगत कराया। इस मौके पर डॉ.अनुपमा सिंह समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed