फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Show cause notice to BLO missing from duty

ड्यूूटी से गायब बीएलओ को कारण बताओ नोटिस

Sat, 13 Nov 2021 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to BLO missing from duty
प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द में मतदाता पुननिरीक्षण बूथ पर जांच करते घोरावल एसडीएम प्रमोद तिव? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सर्वोच्च प्राथमिकता वाले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को कई बीएलओ पलीता लगा रहे हैं। शनिवार को घोरावल एसडीएम प्रमोद तिवारी ने बूथों के औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से बिना कारण गायब बीएलओ को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डीएम टीके शिबू ने सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों के बूथों का भ्रमण कर मतदाता पुर्नरीक्षण कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवक-युवतियों का वोटरलिस्ट में नाम शामिल कराने का निर्देश दिया है, ताकि कोई भी पात्र वोटर देने से वंचित न रह सकें। उक्त निर्देश के क्रम में शनिवार को घोरावल एसडीएम प्रमोद तिवारी ने लोढ़ी, मुसही, रौप, उरमौरा, छपका समेत अन्य गांवों में बने बूथों का निरीक्षण किया। उरमौरा में दो बूथों पर बीएलओ नहीं मिले। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बीएलओ द्वारा वोटरों का नाम बढ़ाने, त्रुटियों को ठीक करने, अपात्रों का नाम काटने आदि के लिए किये जा रहे कार्यों की जांच की। एसडीएम ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले दोनों बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान लेखपाल रत्नेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। उधर, सपा के पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि कई बूूूथों पर बीएलओ मौजूद नहीं रह रहे हैं। शनिवार को उन्होंने मतदेय स्थलों पर जाकर बीएलओ की उपस्थिति के बारे में पता किया। इस दौरान बुड़हर कला, बुड़हर खुर्द, ममुआ समेत कई बूथों पर बीएलओ नदारद थे। यहां पर कई लोग नाम बढ़वाने को गए थे। पूर्व विधायक ने कहा कि आयोग से मतदाता सूची में नाम नहीं बढ़ाए जाने की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

हलाओं का ही मतदाता सूची में नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed