{"_id":"687bef8edee8b23f7c0fb098","slug":"shabad-kirtan-held-on-the-occasion-of-prakash-parv-of-shri-guru-hari-krishna-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-131465-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: श्री गुरु हरि कृष्ण के प्रकाश पर्व पर हुआ शबद कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: श्री गुरु हरि कृष्ण के प्रकाश पर्व पर हुआ शबद कीर्तन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारा में शनिवार को सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरि कृष्ण जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में दिनभर भक्ति भाव से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित हुए।
श्री अखंड पाठ के भव्य समापन के बाद कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें भाई सुरजन सिंह, बिशन सिंह और दया सिंह ने संगत को शबद कीर्तन के माध्यम से भाव-विभोर कर दिया।
कीर्तन के दौरान भाई दया सिंह ने गुरु हरि कृष्ण जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरुजी का जन्म जुलाई 1656 को कीरतपुर साहिब में हुआ था। वे मात्र पांच वर्ष की आयु में गुरु गद्दी पर विराजमान हुए।
विज्ञापन
दिल्ली यात्रा के दौरान पचोखरा गांव में एक ब्राह्मण लालचंद के अहंकार को गुरुजी ने विनम्रता और चमत्कारिक ज्ञान से शांत किया। गुरुजी ने मूक और बधिर व्यक्ति के माध्यम से गीता के श्लोकों और उनके अर्थ का वाचन करवा कर सभी को चकित कर दिया।
दिल्ली पहुंचने पर गुरुजी राजा जय सिंह की कोठी में ठहरे, जहां अब प्रसिद्ध बंगला साहिब गुरुद्वारा स्थित है। प्रकाश पर्व के समापन पर लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु कृपा प्राप्त की।
इस मौके पर रणजीत सिंह, दया सिंह, देवेंद्र सिंह, अजीत सिंह, संतोष सिंह, जसबीर सिंह, मनजीत सिंह, कमलेश खांभे आदि मौजूद रहे।