{"_id":"5f57c3dd8ebc3e338a01206d","slug":"settlement-of-online-application-in-corona-era-sonbhadra-news-vns546128677","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में ऑनलाइन आवेदन का हो रहा निबटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में ऑनलाइन आवेदन का हो रहा निबटारा
विज्ञापन
विकास भवन स्थित समाज कल्याण कार्यालय में ऑनलाइन का कार्य करते कर्मचारी।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोरोना काल में वृद्धा पेंशन, पारिवारिक लाभ, छात्रवृत्ति और शादी अनुदान के लिए पात्र ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। समाज कल्याण कार्यालय में इनका निबटारा भी ऑनलाइन किया जा रहा है। अमर उजाला टीम ने जब मंगलवार की दोपहर करीब 1.30 बजे समाज कल्याण विभाग कार्यालय का जायजा लिया तो वहां कर्मचारी ऑनलाइन आवेदनों का निस्तारण करने में व्यस्त थे। समाज कल्याण अधिकारी भी विभागीय कार्य से कहीं गए थे। मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि विभाग की चार महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। वहीं कई महिलाएं वृद्धा पेंशन के लिए विकास भवन पहुंची मिलीं। बातचीत के दौरान महिलाओं ने बताया कि वे अपना और अपने पति का वृद्धा पेंशन बनवाने और लोन के संबंध में आई है। हालांकि लॉकडाउन के बाद से कार्यालय आम जनता बहुत कम पहुंच रही हैं।
विकास भवन पहुंची राबर्ट्सगंज ब्लॉक के तिलौली गांव निवासी बुधनी देवी और सुनीता देवी ने कहा कि वह अपना और अपने पति का वृद्धा पेंशन फार्म भरने के लिए यहां आई है। कहा ऑनलाइन आवेदन के संबंध में जानकारी नहीं है। महेवा गांव की मुन्नी देवी और घोरावल ब्लॉक के मरसड़ा गांव निवासी गंगोत्री देवीने कहा कि कि वे लोन व आवास के संबंध में यहां आई है। अभी समस्या का समाधान नहीं हुआ। परिवार में वृद्ध हैं, जिनके पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है।
वहीं फोन पर समाज कल्याण अधिकारी कृष्णानंद तिवारी ने बताया कि इस समय वृद्घा पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के छात्रवृत्ति योजना और शादी अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदनों का प्रमुखता से निस्तारण किया जा रहा है। लोगों को कार्यालय न आकर ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी दी जा रही है। लोग ऑनलाइन आवेदन भी कर रहे हैं लेकिन जानकारी के अभाव में कुछ लोग अभी भी कार्यालय पहुंच रहे हैं जिनकी समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। पिछले साल से ही इन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। शादी अनुदान का बजट नहीं है। शेष तीन योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। कोरोना के चलते कार्यालय में सतर्कता के साथ काम कराया जा रहा है।