फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   School buses were stuck in the jam for hours

जाम में घंटों फंसी रहीं स्कूली बसें

Mon, 29 Jun 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 29 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
School buses were stuck in the jam for hours
 जिले में दो दिनों के भीतर रुक - रुक कर हुई  बारिश की वजह से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ और पानी लगने  से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक, उरमौरा, धर्मशाला चौक, चंडीहोटल के साथ ही मधुपुर, मारकुंडी, सलखन, चोपन और डाला में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। दो-दो घंटे तक जाम में स्कूली बसें फंसी रहीं, जिससे नौनिहालों के साथ ही अभिभावक परेशान रहे।
विज्ञापन


बता दें कि चेतक कंपनी की ओर से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को फोरलेन बनाया जा रहा है। इसकी वजह से जगह-जगह सड़क को खोद दिया गया है। बारिश से गड्ढों में पानी भर गया है और जहां पर निर्माण कार्य चल रहा है वहां की सड़क भी कीचड़युक्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऐसे में जहां लोगों को कीचड़युक्त सड़क होने से आने-जाने में परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूली बसों के जाम में फंस जाने से नौनिहालों को बेवजह दो-दो घंटे तक परेशान होना पड़ रहा है।


अपने बच्चों के आने का इंतजार कर रहे अभिभावक भी समय से बच्चों के न पहुंचने पर परेशान हैं। चोपन बस स्टैंड से सोन नदी पुल तक और बग्घानाला तक जाम  लगा रहा। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से स्कूली बसों के समय जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस प्रबंध किए जाने की मांग की है। ताकि  स्कूल से छूटने वाले बच्चे अपने समय से घर पहुंच सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed