{"_id":"65833fd3014361946a0475d7","slug":"sba-elections-908-advocates-will-vote-today-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-7229-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीए चुनाव : 908 अधिवक्ता आज करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीए चुनाव : 908 अधिवक्ता आज करेंगे मतदान
विज्ञापन
सोनभद्र बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को मतदान में 908 अधिवक्ता हिस्सा लेंगे। सभी से कोर्ट पोशाक में आने की अपील की गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 15 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। सिर्फ चार पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
इसके लिए 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से मतदान शुरू होगा। वहीं 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होगी और विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। बताया कि एसोसिएशन में कुल 923 वकील मतदाता हैं, जिनमें से 15 वकीलों ने 18 दिसंबर को टेंडर के जरिए मतदान किया है। अब सिर्फ 908 वकील मतदाता ही मतदान करेंगे।
विज्ञापन
वकील मतदाताओं को कोर्ट पोशाक में सिओपी कार्ड के साथ ही मतदान करने दिया जाएगा। वकील मतदाता एसबीए भवन के भूतल हाल में बने दक्षिणी दरवाजे में बने प्रवेश द्वार से मतदान करने के लिए प्रवेश करेंगे, जबकि उत्तरी दरवाजे से मतदान के बाद निकास द्वार से बाहर निकल सकेंगे।