फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Save me from my son... he carries a knife and threatens to kill me

Sonebhadra News: मुझे मेरे बेटे से बचाओ... चाकू लेकर चलता है, हत्या की देता है धमकी

Sat, 03 May 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Save me from my son... he carries a knife and threatens to kill me
साहब, मुझे मेरे बेटे से ही खतरा है। गांव के कुछ नशेड़ियों की संगत में आकर वह भी नशे का आदी हो चुका है। चाकू लेकर चलता है और गलत कार्यों में लिप्त रहता है। उसे समझाता हूं तो मुझे ही जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन

वह कभी भी मेरी हत्या कर सकता है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे सेहुआं गांव निवासी मुन्ना की यह गुहार सुनकर अफसर भी सन्न रह गए। एएसपी कालू सिंह ने मामले में समुचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा।
विज्ञापन

सीडीओ जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में रॉबर्ट्सगंज तहसील में शिकायतें सुनी गईं। तुरती गांव निवासी बुजुर्ग बैजनाथ ने राजस्व कर्मियों पर घर से बेदखल करने का आरोप लगाया। बताया कि वह दशकों से उस जगह रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा गांव वैसे ही बसा है, लेकिन राजस्व कर्मी निजी हित में सिर्फ उसे ही उजाड़ने पर आमादा हैं। सदर एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। संपूर्ण समाधान में दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि विवाद से रहीं।
रॉबर्ट्सगंज तहसील में 139 मामलों में से 17 का निस्तारण हुआ। राशन कार्ड, पेंशन, बिजली निगम और पेयजल से जुड़े मामले भी छाए रहे। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों की इसकी जांच कर तीन-दिन के अंदर गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ सदर रणधीर मिश्र सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।



आधार कार्ड में घट गई उम्र, नहीं मिल रही पेंशन
रॉबर्ट्सगंज तहसील में पहुंचे सेहुआं गांव के ही गंगाराम वृद्धा पेंशन की फरियाद लगा रहे थे। बताया कि उनकी उम्र करीब 67 वर्ष हो चुकी है। निर्वाचन कार्ड में जन्म का वर्ष 1958 अंकित है, लेकिन आधार कार्ड में गलती से 1970 दर्ज हो गया है। वह असहाय हैं और वृद्धा पेंशन के लाभार्थी भी, लेकिन आधार कार्ड की उम्र का हवाला देकर उन्हें पेंशन नहीं दिया जा रहा।


बिजली निगम पर मनमाना बिल वसूली का आरोप
कुसुम्हा गांव निवासी जगदीश ने बिजली निगम पर मनमाना बिल भेजकर वसूली का आरोप लगाया। इससे पहले वह 13 जनवरी और एक मार्च को भी आए थे। बताया कि वर्ष 2019 में उनका बिजली कनेक्शन काटते हुए बिजलीकर्मी मीटर-तार भी उठा ले गए। दिसंबर 2021 में हिसाब कराया तो 51264 रुपये बकाया बताया गया था। इसमें से दो बार में 34 हजार रुपये जमा भी किए। वह बिजली भी नहीं जला रहा, बावजूद निगम उस पर 1.60 रुपये बकाया बता रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह तो बकाया भरते हुए वह मर जाएगा, लेकिन बिल चुकता नहीं होगा। उसने 17 हजार लेकर बिल खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed