फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Saturday was the hottest day of the season, with a temperature of 43.4 degrees.

Sonebhadra News: 43.4 डिग्री के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

Sat, 25 Apr 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Saturday was the hottest day of the season, with a temperature of 43.4 degrees.
मौसम की मार: जिला अस्पताल में मरीजों की लगी कतार। संवाद
सोनभद्र। जिले के तापमान में जारी उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार को अधिकतम पारा 43.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। बीते एक सप्ताह से अधिकतम पारा 41 से 42 डिग्री तक बना हुआ था। बीते दो दिन की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान भी अधिक मापा गया। पूरे दिन चली लू की वजह से जनजीवन बेहाल रहा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसके मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम पारा 42.6 और न्यूनतम पारा 23.8 डिग्री सेल्सियस था। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 41.6 और न्यूनतम पारा 24.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
विज्ञापन

इस तरह से बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस तरह से शनिवार को सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दिन चढ़ने के साथ ही तपिश भी बढ़ती गई। सुबह साढ़े नौ बजे ही गर्म हवा चलने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
कामकाजी लोग सिर ढककर अपने घरों से निकले। दोपहर होते स्थिति और खराब हो गई। लू से बचने के लिए अधिकांश समय लोग अपने घरों में कैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed