फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sanitation workers demonstrated in Vikas Bhavan

विकास भवन में सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 10 May 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers demonstrated in Vikas Bhavan
सोनभद्र। जिले में ग्रामीण सफाई व्यवस्था को संभालने वाले कोरोना याद्धा यानी सफाई कर्मचारी इन दिनों विभागीय मनमानी के कारण आंदोलन की राह पर हैं। कोविड-19 अस्पताल में मनमानी तरीके से ड्यूटी लगाने से नाराज सफाई कर्मी सोमवार को विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। उत्पीड़न के अरोप में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के कुछ लोगों द्वारा मनमानी की जा रही है। पैसे लेकर ड्यूटी लगायी जा रही है। निलंबन और बाहली के नाम पर खुला खेल चल रहा है। कोरोना योद्धाओं के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सफाई कर्मियों ने सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा को पत्रक सौंपा। प्रदर्शनारियों ने कहा कि उच्च न्यायालय का आदेश है कि सफाई कर्मचारियों से उनकी तैनाती के ग्राम पंचायतों के अलावा अन्यत्र कहीं भी काम न लिया जाए। लेकिन जिले में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी जिला चिकित्सालय कोविड-19 वार्ड में लगा दी गई है और उनको किसी प्रकार का कोई प्रशिक्षण भी नहीं दिया जा रहा है ना ही किसी प्रकार की सुरक्षा दी जा रही है। कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से ड्यूटी लगाने में अनियमितता बरती जा रही है। कोई सफाई कर्मचारी अवकाश पर है अन्यथा बीमार है जिसकी सूचना विकासखंड पर दिया है, लेकिन उसकी भी ड्यूटी लगा दी जा रही है एवं अनुपस्थित रहने पर बिना सहायक विकास अधिकारी पंचायत से पूछे सीधे निलंबित कर दिया जा रहा है। ड्यूटी के विषय में डीपीआरओ से वार्ता की गई कि बाकी जनपदों में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है तो यहां पर क्यों लगाई जा रही है। डीपीआरओ ने द्वारा उच्च अधिकारियों के आदेश का हवाला देकर अपनी असमर्थता जताई जा रही है। आरोप लगाया कि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबुओं द्वारा सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है, पैसा लेकर निलंबन व बहाली का खुला खेल खेला जा रहा है । पे स्लिप के नाम पर कर्मचारियों से पैसे लिए जाते हैं। प्रदर्शन करने वालों में सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह मौर्य, मानिकचंद देव, आनंद पाठक, इंद्रनारायण, चंद्रबली सिंह,रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राकेश चौधरी, राजेश कुमार, अमरेश पटेल,मिथिलेश कुमार, राजेंद्र प्रजापति, रामबाबू सोनी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed