{"_id":"5044e16d1f31339cceb5610b104bb7dd","slug":"salary-was-not-boycott-the-polio-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिला तो पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिला तो पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएनएम कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बहिष्कार का एलान किया है। चेताया है कि यदि उन्हें जल्द वेतन का भुगतान नहीं किया तो आंदोलन करेंगी। सोमवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन और नारेबाजी भी की। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के अफसर उन्हें वेतन मांगने पर निलंबित करने की धमकी देते हैं।
करीब साल भर पूर्व जिले में तैनात हुईं एएनएम कार्यकर्ता काफी संख्या में सोमवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचीं। यहां उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और वेतन भुगतान की मांग की। उनका कहना था कि जब से उनकी तैनाती हुई है उन्हें महज दो माह का ही वेतन दिया गया है। पूरा वेतन मांगने पर उन्हें तरह-तरह की धमकी दी जा रही है।
उन्होंने सीएमओ कार्यालय और डीएम कार्यालय में पहुंचकर गुहार भी लगाई लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब उन्होंने छह नवंबर को धरना दिया था तो उन्हें आश्वासन दिया गया था कि तीस नवंबर तक पूरे नौ माह का वेतन एक साथ दिया जाएगा लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद दिसंबर में उन्हें सिर्फ दो माह का वेतन दिया गया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने चेताया कि यदि उन्हें 20 फरवरी तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे 21 फरवरी को कार्य बहिष्कार करेंगी और धरना देंगी। इस दौरान शोभा देवी, रीता सिंह, इंदू सिंह, अंजला सिंह, विद्या मौर्या, प्रियंका सिंह, नीलम द्विवेदी, सुनीता आदि रहीं।