फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Roadways bus overturned, 21 passengers including injured

Sonebhadra News: रोडवेज बस पलटी, नौ महिलाओं समेत 21 यात्री घायल

Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturned, 21 passengers including injured
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर मंगलवार की रात यात्रियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर मारकुंडी घाटी के पास करीब 50 फीट गहरी खाई में चली गई। हादसे में बस में सवार 21 यात्री घायल हो गए। इसमें नौ महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायलों में ज्यादातर अनपरा-शक्तिनगर में स्थित परियोजना कॉलोनियों के निवासी हैं। डीएम और रोडवेज के एआरएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चालक-परिचालक घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन

विंध्यनगर डिपो की बस सवारियों को लेकर मंगलवार की रात वाराणसी से विंध्यनगर के लिए रवाना हुई। बस को चालक उमाशंकर पटेल चला रहा था। परिचालक के रूप में दिलीप की तैनाती थी। रात करीब डेढ़ बजे बस लोढ़ी टोल प्लाजा से आगे बढ़ी। इसके कुछ देर बाद ही चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी घाटी में अंतिम मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में चली गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। बस में करीब 35 यात्री थे। इसमें 21 को चोट आई। घायलों में नौ महिलाएं व दो बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह डीएम चंद्र विजय सिंह, एसडीएम शैलेंद्र मिश्र, सोनभद्र डिपो के एआरएम विश्राम जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम ने घायलों का हाल जाना और घटना के बारे में जानकारी ली। एआरएम विश्राम ने बताया कि घटना के बाद से चालक-परिचालक फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। घायलों को बेहतर उपचार कराने के साथ ही क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में यह हुए घायल
ओबरा निवासी नैना गुप्ता (35), पुत्र दिव्यांश गुप्ता (12), देवांश गुप्ता (9), रेणुकूट निवासी नंदिनी राय (18), भदोही के जमुनीपुर निवासी रानी राय (40), केंद्रीय विद्यालय जयंत निवासी दीपक श्रीवास्तव (35), सोनी श्रीवास्तव (30), एनसीएल कॉलोनी शक्तिनगर निवासी आस्था पांडेय (20), सरोज पांडेय (50), ककरी कॉलोनी निवासी शिवम सिंह (17), विन्ध्यनगर निवासी जगदीश (22), अनपरा कॉलोनी निवासी सुनील गुप्ता (25), हिंडाल्को कॉलोनी रेनुसागर निवासी कमलेश श्रीवास्तव (58), किरनलता श्रीवास्तव (45), बैढ़न निवासी उर्मिला गुप्ता (55), गौरी शंकर (55), हिंडाल्को कॉलोनी रेणुकूट निवासी ब्रह्मानंद त्रिपाठी (51), बचऊ प्रसाद (48), मनीष गुप्ता (25), किरण गुप्ता (42), अनपरा निवासी विपिन सिंह (45) शामिल हैं।
रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे डीएम
विंध्यनगर डिपो की बस खाई में करीब 50 फीट नीचे चली गई। बड़ी अनहाेनी की आशंका में पुलिस-प्रशासन के अफसर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। डीएम चंद्र विजय सिंह, एसडीएम शैलेंद्र मिश्र, आपदा विशेषज्ञ पवन शुक्ल आदि मदद के लिए रात में ही घटनास्थल पहुंचे। डीएम की पहल पर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सकुशल बचे यात्रियों को दूसरी बस से गतव्य तक रवाना करने की व्यवस्था कराई गई। घटना के पीछे ब्रेक फेल होने को कारण बताया जा रहा है।
मोड़ पर पहले भी हो चुके हैं हादसे
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर स्थित मारकुंडी घाटी का अंतिम मोड़ बेहद खतरनाक होता जा रहा है। यहां सड़क यू आकार में घूमी है। तेज गति होने पर अक्सर चालक वाहन पर नियंत्रण खो देते हैं, जिससे वाहन खाई में चला जाता है। इससे पहले भी इसी मोड़ पर कई ट्रक, हाईवा व चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। बावजूद दुर्घटना रोकने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किया जा रहा।

वाराणसी से शक्तिनगर जाते समय रात करीब डेढ़ एक बजे विंध्यनगर डिपो की बस अनियंत्रित होकर मारकुंडी घाटी में पलट गई थी। इसमें 21 यात्रियों को चोट आई है। घायलाें को क्षतिपूर्ति दी गई है। मोड़ पर तेज गति के कारण हादसा हादसा हुआ। चालक की संविदा समाप्त कर दी गई है। परिचालक पर भी कार्रवाई की जा रही है। - विश्राम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed