{"_id":"66c77b19fded20ead108e510","slug":"road-leading-to-abadi-cut-off-due-to-heavy-rains-sonbhadra-news-c-20-1-vns1017-702745-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भारी बारिश से अबाड़ी जाने वाली सड़क कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भारी बारिश से अबाड़ी जाने वाली सड़क कटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण अबाड़ी क्षेत्र में पुलिया के पास का आधा से अधिक मार्ग कट गया। इससे चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। कभी भी पूरा मार्ग कट सकता है।
मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध जिले के पिकनिक स्पॉट अबाड़ी को जाने वाला रास्ता भारी बारिश के दौरान आधा से अधिक कट गया है। इस कारण पिकनिक स्पॉट तक चार पहिया वाहनों का आना-जाना बाधित हो गया है। क्षेत्र निवासी कल्लू, रामपति, लखपतिया, रानी, सोनमति, बखोरन आदि लोगों ने बताया कि कई दिनों से बारिश हो रही है। लगभग एक सप्ताह से बारिश के दौरान पुलिया के पास का मार्ग धीरे-धीरे अपने आप कटता जा रहा है। आधा से भी अधिक मार्ग कट गया है। इसी तरह क्षेत्र में बारिश होती रही तो पूरा मार्ग कट जाएगा। जहां मार्ग कटा है, वहां मिट्टी खिसकती जा रही है। इस पर से चार पहिया वाहन ले जाना खतरे को दावत देना है। मार्ग की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो आवागमन बाधित हो जाएगा। इसके बाद अबाड़ी आना जाना बंद हो जाएगा। पुलिया के उस पार बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं और एक सरकारी स्कूल भी है। इसमें बच्चे पढ़ने जाते हैं। क्षेत्र के सुरेश, अश्वनी कुमार, मनोज, दिलीप आदि ने अबाड़ी आने वाले रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है।