फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road jammed in protest against undeclared power cut

अघोषित कटौती से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

Mon, 21 Jun 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Road jammed in protest against undeclared power cut
दुद्धी नगर और आसपास के क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में नगर के लोगों ने रविवार की रात करीब दस बजे तहसील तिराहे के पास हाईवे पर करीब एक घंटे के लिए जाम लगा दिया। इसके बाद रामनगर पुल के पास भी लोगों ने जाम लगाया। इस दौरान आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

नगर में आए दिन विद्युत कटौती लोग परेशान है। उमस गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिजली नहीं रहने से जलापूर्ति भी बाधित रहती है। इससे नाराज होकर नगर के लोगों ने जाम लगाया। इसकी जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह जाम स्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र बिजली आपूर्ति का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया। नगर वासियों का कहना है कि सांसद, विधायक के अलावा अन्य प्रतिनिधियों से कोई समस्या के बारे में लेना देना नहीं है। ऐसे में जनता विद्युत जैसे समस्या से हफ्तों से लगातार जूझ रही है। उसके बावजूद भी अभी तक विद्युत आपूर्ति की समस्या में कोई सकारात्मक सुधार नहीं हो सका। जाम के दौरान मोहित अग्रहरि, रूपेश, अमित, आनंद, प्रियांशु, प्रिंस, राजेश, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed