फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road accident in Sonbhadra Bike rams into rear of tractor youth dies and one injured

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी, एक घायल

Wed, 02 Sep 2026 03:55 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 02 Sep 2026 03:55 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ। एक बाइक खड़े ट्रैक्टर में पीछे से घुस गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। 

विज्ञापन
Road accident in Sonbhadra Bike rams into rear of tractor youth dies and one injured
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में कर्बला के पास मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से दो बाइक टकरा गईं। हादसे में घिवही निवासी 23 वर्षीय कमले की मौत हो गई, जबकि उसका साढ़ू बीजपुर के खम्हरिया निवासी रामशकल पनिका घायल हो गया। कमलेश की शादी चार माह पहले ही हुई थी।

विज्ञापन


कमलेश और रामशकल अलग-अलग बाइक से विंढमगंज से निकले थे। कमलेश अपने घर घिवही जा रहा था, जबकि रामशकल अपनी ससुराल केवाल जा रहा था। कर्बला के पास अंधेरा होने के कारण सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर कमलेश को दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक पीछे से ट्रैक्टर में जा भिड़ी। 
विज्ञापन




टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इसी दौरान पीछे से आ रहे रामशकल ने बाइक रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बाइक भी ट्रैक्टर से टकरा गई। वह भी घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे सलैयाडीह प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किशु ने गंभीर रूप से घायल कमलेश को बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक सतेन्द्र प्रसाद ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। 

कमलेश का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चार माह पहले हुई शादी के बाद नवविवाहिता पत्नी का सुहाग उजड़ने से परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed