फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   "Respecting the advocate of capital '

'सम्मान ही अधिवक्ता की पूूंजी'

Sat, 22 Oct 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Sat, 22 Oct 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
"Respecting the advocate of capital '
राबर्ट्सगंज न्यायालय में वीडियो कान्फ्रेसिंग का रिमोट दबाकर शुभारंभ करते न्यायमूर्ति शशिकांत।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति शशिकांत ने शनिवार को राबर्ट्सगंज जनपद न्यायालय परिसर में बने एडीआर भवन, विद्युत सब स्टेशन और वीडियो कांफ्रेंसिंग भवन का बारी-बारी से उद्घाटन किया। इसके अलावा एडीआर भवन और वीडियो कांफ्रेंसिंग भवन के सामने पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता की सबसे बड़ी पूजी सम्मान है। ऐसे में बार और बेंच को साथ-साथ चलने की जरूरत है। एक-दूसरे पर जब तक भरोसा कायम नहीं होगा सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्युत सब स्टेशन से अब न्यायालय को 24 घंटे बिजली मिलेगी, अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बंदियों की हाजिरी होगी। अगर जरूरत पड़ी तो गवाहों की गवाही भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो सकेगी। एजे ने कहा कि एडीआर सेंटर में अब पति-पत्नी से संबंधित सुलह-समझौता के मामलों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन



बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति शशिकांत ने शनिवार को जनपद न्यायालय प्रांगण में बने एडीआर भवन का उद्घाटन करने के लिए दोपहर बाद तीन बजे पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पं. मृत्युंजय त्रिपाठी के जरिए एडीआर भवन का उद्घाटन किया गया। इसके बाद 33/0.4 केवी के विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन बिजली चालू करके किया। इसके बाद एडीआर भवन और वीडियो कांफ्रेंसिंग भवन के सामने प्रशासनिक न्यायमूर्ति शशिकांत और जिला जज कुलदीप कुमार द्वितीय ने बारी-बारी से पौधरोपण किया। अंत में दोपहर बाद 3:28 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल का उद्घाटन किया। इसके अलावा 3:37 बजे सोनभद्र एनआईसी से कनेक्ट करके वीडियो कांफ्रेंसिंग का शुभारंभ किया। इसके बाद सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशासनिक न्यायमूर्ति शशिकांत ने कहा कि अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि जेल बनकर तैयार है शीघ्र ही उसे भी चालू करा दिया जाएगा। जिला न्यायालय के भवन निर्माण का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


रिक्त न्यायालयों की भरपाई करने का भी आश्वासन दिया। एसबीए अध्यक्ष ओम प्रकाश राय और महामंत्री रमेश प्रसाद चौबे ने क्रमश: स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर एजे को सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीजे एफटीसी संतराम, एडीजे जी प्रसाद, सीजेएम संजय कुमार यादव, एडीएम रामचंद्र, एएसपी डॉ. अवधेश यादव, एसडीएम अशोक कुमार सिंह, कोर्ट मैनेजर लीना, प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद शुक्ला, एसबीए अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, डीबीए अध्यक्ष सुधाकर मिश्र, एमपी पांडेय, केएन मिश्र, जीएन दीक्षित, भोला सिंह यादव, एपी सिंह, एमपी मिश्र, बी सिंह, विनोद चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed