फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Find the status of a stalled file with just one click.

Sonebhadra News: एक क्लिक पर अटकी फाइल का मिलेगा पता

Fri, 28 Aug 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Find the status of a stalled file with just one click.
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट में अब फाइलों के एक पटल से दूसरे पटल तक पहुंचने और उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाने की प्रक्रिया आसान होगी। डीएम चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू कर दी है। अब पत्रावलियों का संचालन डिजिटल माध्यम से होगा। एक क्लिक पर यह पता चल सकेगा कि फाइल कहां और किस स्तर पर है। इससे निस्तारण में तेजी आने के साथ जवाबदेही भी बढ़ेगी। डीएम ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वह स्वयं डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से ई-ऑफिस पर पत्रावलियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। अब तक 200 से अधिक फाइलें ई-ऑफिस पर की जा चुकी हैं। नई व्यवस्था से फाइलों की प्रभावी निगरानी और समयबद्ध निस्तारण में सहूलियत होगी। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी। डीएम ने जिले के सभी कार्यालयाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों से पत्रावलियों एवं शासकीय पत्रों का प्रेषण ई-ऑफिस के माध्यम से ही सुनिश्चित करने को कहा है। एडीएम वित्त वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों से ई-ऑफिस के जरिये पत्रावलियों और पत्रों का प्रेषण शुरू हो चुका है। इससे फाइलों की ट्रैकिंग आसान होने के साथ प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और व्यवस्था अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed