रामगढ़। विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को चतरा ब्लॉक परिसर में सदर विधायक भूपेश चौबे से मुलाकात की। किसानों ने अपनी अधिग्रहित भूमि के उचित मूल्य निर्धारण और अन्याय के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र सौंपा। यह ज्ञापन विधायक चौबे के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया। किसानों ने विधायक से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। किसानों ने भूमि अधिग्रहण के बदले उचित मुआवजा न मिलने पर चिंता व्यक्त की। विधायक भूपेश चौबे ने किसानों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से हरसंभव प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में विजय सिंह, अशोक पांडेय, शीतला आचार्य, श्रीकांत त्रिपाठी, सुखनंदन पटेल, जगत पांडेय, लालजी देव पांडेय, अशोक चंद्रवंशी, अमरेश चेरो, विनय श्रीवास्तव, सुशील कुमार, अजय कुमार और राजेश केसरी शामिल थे।