फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Respect woman power; only then will the nation become great

Sonebhadra News: नारी शक्ति का करें सम्मान, तभी बनेगा देश महान

Sun, 30 Aug 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Respect woman power; only then will the nation become great
मिशन श​क्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करती महिला  सिपाही। स्रोत विभाग
सोनभद्र। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में रविवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीमों ने कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा, साक्षरता और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं को किसी भी तरह की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस टीमों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए। फर्जी कॉल और लिंक पर क्लिक न करने, सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने, बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने और किसी भी व्यक्ति को ओटीपी नहीं बताने की अपील की गई। साथा ही हेल्पलाइन नंबरों के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed