फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Report of missing measles register summoned

लापता हुए खसरा रजस्टिर की रिपोर्ट तलब

Sun, 28 Feb 2021 08:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Report of missing measles register summoned
सोनभद्र। 2018 में राबर्ट्सगंज नगर पालिका कार्यालय से गायब हुए खसरा रजिस्टर के मामले की जांच तेज हो गई है। विवेचना कर रही कोतवाली पुलिस से एडीएम ने अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने जवाब मांगा है कि इतने दिन में खसरा रजस्टिर गायब होने के मामले की प्रगति क्या है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में नगर पालिका राबर्ट्सगंज से खसरा रजिस्टर गायब होने का जिन्न बाहर निकला तो नपा कर्मियों में हड़कंप मच गया। कई माह तक मामले को दबाने का प्रयास किया गया लेकिन विभिन्न दलों ने लगातार मामले में मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाए रखा। उस समय के डीएम के निर्देेश पर नगर पालिका के तत्कालीन ईओ ने सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ खसरा रजिस्टर गायब करने का मुकदमा पंजीकृत कराया लेकिन मामले का खुलासा अब तक नहीं हो पाया। पिछले दिनों कुछ लोगों ने एडीएम से मुलाकात कर नगर पालिका से गायब रजिस्टर का अभी तक पता न चलने के संबंध में शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने सदर कोतवाल से अब तक विवेचना के दौरान रजिस्टर गायब होने के संबंध में मिली जानकारी और की गई कार्यवाही के संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed