फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Regional Pollution Control Officer visited Ash Dam

ऐश डैम का क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी ने किया निरीक्षण

Mon, 21 Jun 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Regional Pollution Control Officer visited Ash Dam
तापीय परियोजना ओबरा के चकाड़ी में बने राख बांध के रख रखाव का डीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी व परियोजना प्रशासन ने सोमवार को संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान राखी बांध की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इं. राधेश्याम ने एनजीटी ओवरसाइज कमेटी के निर्देश पर नवीनतम तकनीक पर आधारित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नदी और बांध के बीच स्थित बस्ती में जो भी दिक्कत है उसे शीघ्र दूर करने का प्रयास किया जाएगा। राखी बांध में एक जगह एनजीटी ओवरसाइट कमेटी के निर्देश पर नवीनतम तकनीक अपनाकर दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। वहीं मौके पर मौजूद ओबरा तापीय परियोजना के अधीक्षण अभियंता ई. एके राय ने भी बांध को पूरी तरह सुरक्षित बताया है। बताया कि राख बांध की ऊंचाई बढ़ाने के लिए आईआईटी रुड़की के डिजाइन के अनुसार ही कार्य कराया गया है। जो लोग निगम द्वारा अधिगृहीत भूमि में अवैध रूप से रह रहे हैं उनको जिला प्रशासन की मदद से शिफ्ट किया जाएगा। निगम के अनुसार सबका मुआवजा दे दिया गया है। फिर भी यदि कोई पात्र होगा तो उसका अभिलेखीय जांच करवाकर नियमानुसार भुगतान करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed