फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   'Red card' shown to child labour; pledge made to connect children with education.

Sonebhadra News: बालश्रम को दिखाया रेड कार्ड, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प

Fri, 12 Jun 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
'Red card' shown to child labour; pledge made to connect children with education.
बालश्रम उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार को अमौली और माईधिया गांवों में सोनभद्र विकास समिति एवं क्राई संस्था के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रैपुरा, केरवा, सिलहटा, कुकराही और भुइरान गांवों के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच खेला गया। खिलाड़ियों और दर्शकों ने बाल श्रम को प्रतीकात्मक रूप से ‘रेड कार्ड’ दिखाकर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया। साथ ही ‘सामुदायिक रेड कार्ड सर्कल’ बनाकर ग्रामीणों ने बच्चों को बाल श्रम से दूर रखने और स्कूल भेजने की शपथ ली। सोनभद्र विकास समिति के सचिव राजेश चौबे ने कहा कि बच्चों को श्रम से मुक्त कर शिक्षा से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अमौली और माईधिया समेत सात गांवों को सुरक्षित बचपन क्षेत्र बनाने का लक्ष्य बताया। कार्यक्रम में काउंसलर साधना सिंह, रीमा, रीना शर्मा, सुनीता, अमरजीत, दिनेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed