फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ration distribution new system problem for cardholders and quota holders in Sonbhadra

नई व्यवस्था बनी मुसीबत: घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा राशन, कार्डधारकों ने जमकर किया हंगामा; लगाए नारे

Mon, 18 Mar 2024 06:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 18 Mar 2024 06:45 PM IST
सार

सोनभद्र में राशन वितरण की नई व्यवस्था कार्डधारकों और कोटेदारों के लिए मुसीबत बन गई है। नेटवर्क की गड़बड़ी के चलते लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जिसे लेकर लोगों ने सोमवार को हंगामा किया। 

विज्ञापन
ration distribution new system problem for cardholders and quota holders in Sonbhadra
Sonbhadra news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में राशन वितरण की नई व्यवस्था कार्डधारकों और कोटेदारों के लिए मुसीबत बन गई है। पिछले तीन दिनों से नेटवर्क की गड़बड़ी के कारण राशन न मिलने से नाराज कार्डधारकों ने सोमवार को राशन दुकान पर जमकर हंगामा मचाया। नारे लगाते हुए राशन देने की मांग की। कार्डधारकों का कहना था कि उन्हें रोज घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है, मगर राशन नहीं मिल पा रहा।

विज्ञापन


राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए आपूर्ति विभाग ने इस माह से वितरण की नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत ई-पास मशीन को ई-तौल मशीन से कनेक्ट किया गया है। दोनों मशीनों के काम करने पर ही वितरण हो पाएगा। नेटवर्क की समस्या से वितरण प्रक्रिया बाधित है। हाल यह है कि दिन में दो से तीन उपभोक्ताओं को ही राशन मिल पा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राशन वितरण हरहाल में 29 मार्च तक करना है, ऐसे में कोटेदार परेशान हैं। कार्डधारकों का कहना है कि वह रोज राशन के लिए कतार लगा रहे हैं मगर बाद में उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है। सोमवार को नगर के पन्नूगंज रोड पर स्थित राशन की दुकान पर कार्डधारकों ने हंगामा मचाते हुए प्रदर्शन भी किया। 

इस बाबत जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला का कहना था कि नेटवर्क के लिए दूसरी कंपनी का सिम लगाकर संचालन के लिए संबंधित को कहा गया है। तकनीकी जानकारी की भी कमी है। कमी दूर करने के लिए हर ब्लॉक में इंजीनियर की तैनाती की गई है। ट्रांजेक्शन के मामले में सोनभद्र प्रदेश में अच्छी स्थिति में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed