फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raided in many places, one arrested with 20 liters of liquor

कई स्थानों पर छापा, 20 लीटर शराब संग एक गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Raided in many places, one arrested with 20 liters of liquor
सोनभद्र। प्रयागराज में जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की मौत होने के बाद भी जिले में आबकारी विभाग की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी है। वहीं एसपी के कड़ा रुख अख्तियार करने पर पुलिस ने शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में कई स्थानों पर पुलिस ने छापा मार कर अवैध 20 लीटर शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले केमिकल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। शराब बनाने के दो क्विंटल लहन को भी नष्ट किया गया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह प्रयागराज जिले के अमिलिया गांव में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने के मामले को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। शासन ने सभी जिलों केडीएम और एसपी को अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फरमान जारी करते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया है। एसपी ने थानाध्यक्षों को शराब बनाकर बेचने वालों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। मंगलवार को सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी के निर्देशन में कोतवाल अंजनी कुमार राय, कस्बा चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह, कांशीराम चौकी इंचार्ज सुनील दीक्षित, दारोगा नरेंद्र राय दलबल के साथ अलग-अलग राबट्र्सगंज नगर, लोढ़ी उरमौरा समेत अन्य गांवों में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब बनाने के केमिकल के साथ धर दबोचा। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए कंजड़ बस्ती निवासी छोटू उर्फ रोहित के कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला दो सौ ग्राम नौसादर, दो सौ ग्राम यूरिया बरामद किया गया। उसकी निशानदेही पर दो क्विंटल लहन भी नष्ट किया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन
मातहतों को अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध एवं जहरीली शराब बेचने वालों की संपत्ति कुर्क कराने की कार्रवाई कराई जाएगी। जिन थाना क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार होने की पुष्टि होगी वहां के प्रभारी, बीट के दारोगा और कांस्टेबल की मिलीभगत मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष श्रीवास्तव
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed