फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Public curfew halted rescue from Corona, district halted

कोरोना से बचाव को जनता कर्फ्यू ने रोकी रफ्तानी, थम गया जिला

Sun, 22 Mar 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Public curfew halted rescue from Corona, district halted
जनता कर्फ्यू के दौरान राबर्ट्सगंज सिविल लाइन रोड़ पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोरोना से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू की अपील का जिले में रविवार को व्यापक असर रहा। जिले में पूरी तरह से रफ्तारी थम गई। बाजार से लेकर पेट्रोल पंप तक बंद रहे। चाय-पान तक की दुकानें नहीं खुलीं। कहीं-कहीं मेडिकल स्टोर खुले रहे। सुबह कुछ देर के लिए घरों से निकले लोग सात बजते ही अपने घरों में प्रवेश कर गए और फिर पूरे दिन घरों में ही रहे। शाम पांच बजते ही लोग अपने घरों के छतों, बारजों, दरवाजों पर निकले और राष्ट्र सेवकों के सम्मान में शंखनाद किया। ताली, थाली और घंटी बजाकर उनका अभिवादन किया। डीएम एस. राजलिंगम, एसपी आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा जारी रही।
विज्ञापन

रेणुकूट: कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए जनता कर्फ्यू की अपील का पूरा असर रहा। नगर में कहीं भी दुकानें नहीं खुलीं। रविवार को लगने वाला सब्जी का साप्ताहिक बाजार भी नहीं लगा। औद्योगिक प्रतिष्ठान के कर्मचारी ही अपने समय पर आते जाते रहे। म्योरपुर: इलाके में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर रविवार को रहा। प्रमुख मार्गों पर सियापा छाया रहा। म्योरपुर, आश्रम मोड़, देवरी, किरबिल आदि मुख्य जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार की दुकानें भी नहीं खुलीं। चाय पान तक की दुकानों बंद रहीं।
विज्ञापन

केकराही: जनता कर्फ्यू क्षेत्र में सफल रहा। केकराही, करकी माइनर, खैराही चट्टी, पगिया रोड की सभी दुकानें बंद रहीं। फसलों की कटाई के लिए मजदूर भी खेतों में नहीं गए। पेट्रोल पंप पर सन्नाटा रहा। सांगोबांध, आसनडीह: क्षेत्र में जनता कफर्यू सफल रहा। सागोबांध, अहीरबुडवा, मनरुटोला, फरीपान, कोंगा, धनखोर, बैना, चौना, बहेराडोल, मचबंधवा, चैनपुर, धनवार, घघरी, घघरा समेत अन्य क्षेत्रों में दुकानें, कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू घोरावल नगर एवं ग्रामीण इलाकों में शत प्रतिशत सफल रहा। संपूर्ण इलाके में ऐतिहासिक बंदी रही। सुबह सात बजे से लेकर देर रात तक घोरावल नगर के विभिन्न गलियों में भी सन्नाटा छाया रहा। नगर में दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहीं। होटल, ढाबे, साग सब्जी, मेडिकल स्टोर, कपड़े, किराने, बर्तन, आभूषण, मोबाईल इत्यादि की दुकानों के शटर सुबह से रात तक गिरे रहे। जिन स्थानों पर अड़ी लगती थी वहां भी कोई नहीं दिखाई पड़ा। एसडीएम प्रकाशचंद्र, तहसीलदार विकास पांडे, घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, घोरावल चौकी इंचार्ज दूधनाथ दूबे एवं पुलिस फोर्स सुरक्षा के मद्देनजर नगर एवं ग्रामीण इलाकों में चक्रमण करते रहे।
कोन: कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी के अपील का क्षेत्र में पूरा असर रहा। लोग अपने घरों में रहे। चायपान की भी दुकानें बंद रहीं। कोन पीएचसी पर भी पसरा रहा सन्नाटा जहां मात्र दो कर्मचारियों के अलावा कोई मरीज नजर नही आये। सलखन: आसपास के क्षेत्रों में जनता कर्फ्यू का पूरा असर रहा। लोग अपने घरों में रहे। मारकुंडी में रविवार को साप्ताहिक मीना बाजार भी नहीं लगा। विंढमगंज: जनता कर्फ्यू के नाते क्षेत्र में बाजार बंद रहे। आवागमन ठप रहा। ट्रेन, बसों का संचालन नहीं हुआ। मेडिकल स्टोर तक बंद रहे।
बभनी: कोरोना वायरस से बचाव के लिए बभनी क्षेत्र में अप्रत्याशित बंदी रही। आसनडीह-छत्तीसगढ मार्ग सील रहा। शाहगंज: कस्बा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जनता कर्फ़्यू पर सन्नाटा पसरा रहा। दूकानें पूर्ण रूप से बंद रही। आकस्मिक सेवा के रूप में मेडिकल स्टोर खुले रहे। किसानों ने भी खेती बारी के काम बंद रखा। एसओ भुनेश्वर पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ गश्त करते रहे। दुद्धी: क्षेत्र में प्रधानमंत्री के आह्वान पर बाजार पूरी तरह से बंद रहे। आवागमन ठप रहा। बाजारों में चौराहों पर गलियों में भी सन्नाटा पसरा रहा। सीओ संजय वर्मा, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह फोर्स के साथ चक्रमण करते देखे गए। दिनभर व्यस्त रहने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन में सन्नाटा पसरा रहा। मंदिरों में भी ताला लटके रहे। रविवारग सप्ताहिक बाजार नहीं लगा।

उधर नगर पंचायत प्रशासन ने शनिवार की देर रात में ही नगर में व्यापक अभियान पर सफाई अभियान चलाया। रात्रि में जगह-जगह ब्लीचिंग पाउडर व दवाइयों का छिड़काव कराया। डाला: कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू की अपील क्षेत्र में पूरी तरह सफल रही। रविवार का साप्ताहिक बाजार भी नहीं लगा। लोग दिन भर अपने-अपने घरों में रहे। पुलिस प्रशासन नगर में चारो तरफ चक्रमण करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed