फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest against government

केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 19 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Protest against government
राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार योगेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा। इसके पूर्व सिंचाई डाक बंगले में बैठक कर कांग्रेसियों ने आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। यहां से जुलूस की शक्ल मेें कार्यकर्ता तहसील पहुंचे।
विज्ञापन


इस अवसर पर हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव अरूण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम पर जारी टिकट को बंद कर दिया है, जिसे तत्काल बहाल किया जाए। कहा कि दोनों प्रधानमंत्री देश के लिए शहीद हो गए और देश के विकास में इन लोगों की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन


 वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने पक्षपात पूर्ण फैसला लिया है जो अनुचित है। इस निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए। कहा कि केंद्र सरकार मनमाने तरीके से कार्य कर रही है। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। जनहित में कार्य न किए जाने का विरोध किया जाएगा। इसके लिए चाहे कितना भी संघर्ष करना क्यों न पड़ें। इस मौके पर राज नारायण सिंह, राजेश द्विवेदी, अनिल सिंह, हर प्रकाश शुक्ला, लालजी तिवारी, जीतन खरवार, सुनीता तिवारी, रामबचन, मोहन  आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed