Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   husband attacked and killed his wife with metal rod as she heading to prepare meal in sonbhadra

पति बना पत्नी का कातिल: खाना बनाने जा रही बीवी को कटारी-रॉड से मार डाला, बच्चों को भेजा था रिश्तेदार के घर

Wed, 25 Nov 2026 10:29 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 25 Nov 2026 10:29 AM IST
सार

सोनभद्र के दुद्धी के शाहपुर पिपरडीह गांव में खौफनाक वारदात सामने आई। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर कटारी-रॉड से हमला कर उसे मार डाला। घटना उस समय हुई जब वह खाना बनाने जा रही थी।

विज्ञापन
husband attacked and killed his wife with metal rod as she heading to prepare meal in sonbhadra
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर पिपरडीह गांव में सोमवार रात पति ने कटारी और लोहे की रॉड से हमला कर पत्नी देवंती देवी (46) की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह आरोपी रामकरन चेरो ने पट्टीदारों और ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी और भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को घर में महिला का शव मिला। शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
प्राथमिकी के अनुसार, मंगलवार सुबह रामकरन पहले अपने पट्टीदारों और फिर ग्राम प्रधान सुरेंद्र गोंड के घर पहुंचा। उसने पत्नी की हत्या करने की बात बताई और वहां से चला गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में देवंती का शव पड़ा था। उसके शरीर के कई हिस्सों पर कटारी और रॉड से हमले के निशान मिले। घटनास्थल पर शराब की बोतल और मांसाहारी भोजन बनाने की सामग्री भी मिली। आशंका जताई जा रही कि खाना बनाने के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे और उनके बीच अक्सर विवाद होता था। दुद्धी कोतवाल अमित कुमार मिश्रा, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह और एसएसआई अंगद तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नशे में अक्सर मां को पीटते थे पिता
देवंती और रामकरन की आठ संतानें हैं। इनमें तीन बेटे और पांच बेटियां हैं। बड़ी बेटी सुमन (22) और किरन (19) की शादी हो चुकी है। अन्य बच्चे राकेश (15), रीना (13), पूजा (11), राजेश (10), प्रियंका (8) और अखिलेश (5) हैं। ये सभी रिश्तेदारों के यहां रहते थे। इसके पीछे माता-पिता के बीच अक्सर होने वाले विवाद और मारपीट को वजह बताया जा रहा है।

मां की मौत से मर्माहत बेटे राकेश ने बताया कि पिता नशे में धुत होकर अक्सर मां को मारते-पीटते थे। आए दिन होने वाले विवाद के कारण ही मां ने सभी बच्चों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया था। वहीं, रामकरन के भतीजे दिलीप ने बताया कि चाचा मंगलवार सुबह घर आए थे। उन्होंने चाची की हत्या करने की बात कही और वहां से चले गए। हालांकि, उन्होंने विवाद की वजह नहीं बताई। घरेलू विवाद ही घटना की वजह हो सकता है।

इसे भी पढ़ें; यूपी: चोरी के शक में खंभे से बांधकर युवक की पिटाई, चेहरे पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया; पुलिस ने की कार्रवाई

भाई की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

महिला के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उसके भाई अंतू राम ने तहरीर देकर जीजा रामकरन पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके आधार पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। -हर्ष पांडेय, सीओ पिपरी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed