फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Procession out of Bhudevon

भूदेवों की निकाली शोभायात्रा

Thu, 01 Jan 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 01 Jan 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Procession out of Bhudevon
राबर्ट्सगंज आरटीएस क्लब में श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ का गुरुवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। नगर में 111 भूदेवों की  शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मूर्ति विसर्जन के लिए गई।
विज्ञापन


यजमान सुशील पाठक ने गुरुवार को आचार्य संतोष दूबे, अनिल पांडेय, डा. शिवकुमार शास्त्री, यशवंत पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रभु श्रीराम के दरबार में पूजन-अर्चन कर आरती उतारी।
विज्ञापन


इसके बाद  मूर्ति विसर्जन के लिए रवाना की गई। 111 भूदेवों के जरिए नगर में शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुधवार को हुए सांध्यकालीन प्रवचन में जौनपुर से आए जगदीश पांडेय और अंबिका प्रसाद दूबे ने भजन सुनाया। संकटमोचन मानस मंदिर वाराणसी से आए पुजारी श्याम नारायण तिवारी ने सीता जी के बारे में बताया।

आजमगढ़ से आए गोविंद दत्त शास्त्री ने रावण वध और प्रभु श्रीराम के राजगद्दी संभालने के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब रावण के सभी बेटे, नाती और परिवार के अन्य लोग प्रभु के हाथों मार दिए गए तो रावण युद्ध लड़ने आया।

बाणों की वर्षा होने लगी लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा। तब विभीषण ने बताया कि उसकी नाभि में अमृत है। तब श्रीराम ने उसकी नाभि में बाण मारा। इसके बाद रावण मारा गया।


कार्यक्रम का संचालन डा. कृष्णानंद त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर रतनलाल गर्ग, राधेश्याम जालान, मिठाईलाल सोनी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, मृत्युंजय जायसवाल, शिशु त्रिपाठी, रामविलास सोनी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed