फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power workers demonstrated against the decision to privatize

निजीकरण के निर्णय के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 18 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Power workers demonstrated against the decision to privatize
अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : SONBHADRA
अनपरा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को विरोध सभा आयोजित की गई। जिसमे सरकार से जनविरोधी निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारियो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा में निजीकरण और आगरा में फ्रेंचाइजीकरण के प्रयोग पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इन्हीं विफल प्रयोगों को एक बार फिर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम पर क्यों थोपा जा रहा है। यदि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के विघटन व निजीकरण का फैसला वापस न लिया गया और इस दिशा में सरकार की ओर से कोई भी कदम नही उठाया गया तो ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर व अभियंता उसी समय बिना और कोई नोटिस दिए अनिश्चित कालीन आंदोलन प्रारंभ करने हेतु बाध्य होंगे जिसमें पूर्ण हड़ताल भी सम्मिलित है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वह प्रभावी हस्तक्षेप करें जिससे निजीकरण का प्रस्ताव निरस्त हो सके और उनके कुशल नेतृत्व में बिजली कर्मी पूर्ववत पूर्ण निष्ठा से बिजली आपूर्ति और सुधार के कार्य में जुटे रहे। सभा मे रोहित राय, हरिशंकर चौधरी, विशम्भर सिंह, सुशील श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद, विवेक सिंह, रविन्द्र जायसवाल, श्रीकांत, राजकुमार सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed