{"_id":"655648c3d8755b3fe707bd56","slug":"polling-party-reached-815-polling-stations-voting-today-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-5926-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 815 मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टी, मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 815 मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टी, मतदान आज
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में शुक्रवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए 815 मतदान केंद्रों पर बृहस्पतिवार देर शाम तक पोलिंग पार्टियां पहुंच गई। पहले जिला मुख्यालय सिंगरौली (मप्र) के समीप स्थित पाॅलीटेक्निक काॅलेज से दूर दराज व पहाड़ी इलाकों के मतदान दल को रवाना किया गया।
सिंगरौली के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 815 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सामग्री और वीवी पैट ईवीएम का वितरण बृहस्पतिवार सुबह से शुरू कर दिया गया था। वितरण के लिए विधानसभावार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। सामग्री व ईवीएम वितरण का प्रेक्षक देवसर विधानसभा क्षेत्र सत्यजीत सेन, व्यय प्रेक्षक डी. फणीकुमार ने जायजा लिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण परमार और एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी की निगरानी में चुनाव सामग्री का वितरण किया गया। सभी पीठासीन अधिकारियों को चुनाव सामग्री वितरित करने के बाद मतदान दिवस में की जाने वाली कार्रवाई की सिलसिलेवार जानकारी दी गई। सबसे पहले लंघाडोल, बगदरा तथा चितरंगी के दल रवाना किए गए। यह इलाके दुरूह क्षेत्रों में आते हैं। शाम तक सेक्टर आफिसरों द्वारा कंट्रोल रूम को मतदान दलों के उनके मतदान केंद्र में पहुंचने की रिपोर्ट दी गई। सामग्री वितरण के समय एडीएम अरविंद झा, रिटर्निंग अफसर चितरंगी असवन राम चिरावन, रिटर्निंग अफसर देवसर अखिलेश सिंह , रिटर्निग आफिसर सिंगरौली राजेश शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर संजीव झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार बर्मा तथा सभी संबंधित अधिकारी एवं निर्वाचन कार्य में तैनात कर्मचारी उपस्थित रहे।
चुनाव में खपाने ले जाई जा रही 48 पेटी शराब पुलिस ने पकड़ा
अनपरा। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए तस्करी कर ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की है। 48 पेटी में 410 लीटर अवैध अंग्रेजी, देसी शराब और बीयर भरा था। पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए यूपी से शराब तस्कर एक खेप सीमा पार ले जा रहे थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अनपरा में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास से 48 पेटी में 410 लीटर अंग्रेजी, 65 शीशी देसी शराब व 11 केन बियर बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान अनपरा निवासी सुरेश जायसवाल के रूप में हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया। टीम में आबकारी निरीक्षक रविनंदन, एसआई विमलेश कुमार सिंह, रामजी सिंह यादव आदि शामिल रहे।