{"_id":"645a8a9a4a72f96294090d79","slug":"polling-parties-will-leave-from-tehsil-sonbhadra-news-c-20-1-196472-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तहसील से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तहसील से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की दस निकायों में चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी। इसके लिए तहसील मुख्यालय पर बने रवानगी स्थल पर तैयारियां जोरों पर रही। निकाय और वार्डवार काउंटर बनाए हैं। प्रभारी अधिकारियों को भी तैनात कर दिया गया है। मतदान सामग्री लेने के बाद पोलिंग पार्टियां यहीं से निर्धारित रूट के वाहनों पर सवार होकर बूथ पर जाएंगी।
नगर पालिका सोनभद्र और नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के लिए मतदान सामग्री का वितरण राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी से किया जाएगा। वहीं घोरावल नगर पंचायत के लिए मतदान सामग्री तहसील मुख्यालय से प्रदान की जाएगी। अनपरा, दुद्धी, रेणुकूट और पिपरी नगर पंचायत की मतदान सामग्री बांटने के लिए भाऊराव देवरस पीजी कॉलेज में अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। ओबरा के राजकीय पीजी कॉलेज से तहसील क्षेत्र की ओबरा, डाला बाजार व चोपन नगर पंचायत के लिए मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर की देखरेख में संबंधित स्थलों पर मंगलवार की देर शाम तक तैयारी जारी रही।
अधिग्रहित किए गए वाहन
पोलिंग पार्टियों को बूथों तक ले जाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण पहले ही शुरू कर दिया गया था। मंगलवार की दोपहर बाद संबंधित वाहन रवानगी स्थल पर पहुंचने भी लगे थे। देर शाम तक अधिकांश वाहन जमा करा लिए गए थे। इस बार चुनाव में स्कूल बसों को ही आरक्षित किया गया है। इसके अलावा जीप, बोलेरो व रोडवेज की भी कुछ बसें ली गई हैं। इसके चलते सड़क पर यात्री वाहनों की कमी होने से राहगीर परेशान नजर आए।
विज्ञापन
तत्काल दें सूचना
दुद्धी। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की परेशानी को दूर कराने के लिए तहसील में कंट्रोल रूम बनाया गया है। तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ने बताया कि चुनाव से जुड़े किसी भी प्रकार की शिकायत व सुझाव के लिए तहसील के सीयूजी नंबर 9454416849 पर सूचना दी जा सकती है। तत्काल उस पर कार्रवाई की जाएगी।